अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बाइक राइड कर रहे आये नजर

Anushka Sharma And Virat Kohli Bike Ride Video

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को तो आप सभी जानते ही होंगे साथ ही साथ उनके हस्बैंड क्रिकेट कप्तान विराट कोहली को भी दो आप सभी जानते हैं।भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विराट कोहली ने क्रिकेट से ब्रेक लिया है। वे एशिया कप 2022 से मैदान पर वापसी कर सकते हैं। हाल ही में कोहली अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई में स्कूटर पर घूमते नजर आए। कोहली और अनुष्का की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस पर फैन्स कई तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं।

वायरल वीडियो:-

कोहली और अनुष्का मुंबई में स्कूटर पर घूमते नजर आए। इन दोनों ने काले रंग का हेलमेट पहन रखा था। हालांकि इसके बावजूद फैन्स पहचान गए। कोहली और अनुष्का को थोड़ा मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा, क्यों कि कई लोग उनका वीडियो बना रहे थे और तस्वीरें क्लिक कर रहे थे। एक वीडियो में अनुष्का इसकी वजह से थोड़ा परेशान भी नजर आईं।कोहली इंग्लैंड दौरे के बाद ब्रेक पर हैं। वे भारतीय टीम के साथ जिम्बाब्वे भी नहीं गए हैं। कोहली अपनी खराब फॉर्म को लेकर आलोचना का शिकार हो रहे थे। इसके बाद उन्होंने ब्रेक का फैसला लिया। लेकिन अब वे एशिया कप से मैदान पर वापसी कर सकते हैं। इसमें भारत का पहला मैच पाकिस्तान से है. जो कि 28 अगस्त को खेला जाएगा।

कैसे शुरू हुआ लव स्टोरी—

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

2013 में एक शैंपू के ऐड शूट दौरान अनुष्का और विराट मिले थे इसके बाद दोनों में डेटिंग का सिलसिला शुरू हुआ। 2014 के साउथ अफ्रीका टूर के दौरान तब इन अफवाहों को बल मिला जब अनुष्का जहां इंडियन क्रिकेट टीम ठहरी थी उस होटल में देखी गईं। इसके बाद मुंबई में विराट कोहली अनुष्का शर्मा को अपनी कार में उनके घर छोड़ते हुए भी नजर आए थे।इन सब अफवाहों के बीच विराट कोहली और अनुष्का लगातार अपने रिलेशनशिप छिपा रहे थे। इसी बीच 2014 की फरवरी में दोनों को न्यूजीलैंड की गलियों में हाथों में हाथ डाले देखा गया। तब भी भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर थी इसके बाद जब अनुष्का श्रीलंका में अपनी फिल्म ‘बॉन्बे वेलवेट’ की शूटिंग के दौरान गई थी, तब वह विराट को उनके 26 वें जन्म दिवस पर बधाई देने के लिए उदयपुर आई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top