बाहों में बाहें डालकर साथ चलते हुए दिखाई दिए अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की वायरल वीडियो:-

Arjun Kapoor and Malaika Arora seen walking together

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा आए दिन सोशल मीडिया पर अपने फिटनेस की वीडियो डालती रहती है। यह तो आप सभी को पता ही होगा कि मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के लिए काफी मशहूर है। अरबाज खान के डिवोर्स के बाद मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर को डेट कर रही है। कई बार अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को एक साथ पार्टी करते हुए देखा गया था और कई बार तो रेस्टोरेंट में भी स्पाॅट किया गया। हाल ही में सोशल मीडिया पर इन दोनों की एक खूबसूरत सी वीडियो वायरल हो रही है जिसमें यह दोनों एक साथ बाहों में बाहें डाल कर दिखाई दे रहे हैं।

वायरल हो रही है वीडियो में आप देख सकते हैं कि मलाइका अरोड़ा ने किस तरह से अर्जुन कपूर के साथ हाथों में हाथ डालकर कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज दिए हैं। प्रॉपर वे की बात करें तो अर्जुन कपूर ने ब्लैक कलर की कुर्ता पजामा पहने हुए दिखाई दिए हैं। वही मलाइका ने ग्रीन कलर की स्कॉट और चोली पहने हुए दिखाई दी है। पीछे से इन्होंने दुपट्टे को लहराते हुए महाराजाओं की जैसी लुक को कवर किया हुआ था। इनका यह वीडियो दिवाली के दिन का है जब वह दिवाली की पार्टी इंजॉय करने के लिए अर्जुन कपूर के साथ गई हुई थी।

मलाइका के इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और इस वीडियो पर अपना खूब सारा प्यार भी बरसा रहे हैं आपको बता दें कि मलाइका और अर्जुन कपूर के इस जोड़ी को लोग बहुत पसंद करते हैं और यह जल्द ही रिश्तो के बंधन में बनने वाले हैं यह खबर जल्द ही सामने आएगी फैंस को इस न्यूज़ का बेसब्री से इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top