पुनीत इस्सर को पुलिस ने किया था गिरफ्तार; शो के दौरान किया था ऐसा काम:-

Puneet Issar was arrested by the police

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेता पुनीत इस्सर को तो आप सभी जानते ही होंगे इनकी उम्र 63 साल होने के बावजूद भी देखने में नौजवान युवक लगते हैं। इन्होंने कई सारे फिल्मों में काम किया है और कई सारे टीवी सीरियल में भी अपने जलवे दिखाए हैं। अमिताभ बच्चन की फिल्म कुली से इन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में पुनीत ने खलनायक की भूमिका निभाई थी। अमिताभ बच्चन और पुनीत इस्सर का फाइट का रोल था जिसकी वजह से पुनीत ने अमिताभ बच्चन को मुक्का मारा था जिसका जो उन्हें काफी गंभीर चोट लगा था जिसकी वजह से अमिताभ बच्चन को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था।

150 से ज्यादा फिल्मों में कर चुके हैं काम—

हिंदी सिनेमा में अपनी रंग को जमाए हुए पुनीत को 40 साल हो गए हैं। अपने इस लंबे और सफल अभिनय के करियर में इन्होंने 150 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। फिल्मों के अलावा टीवी धारावाहिक में भी नजर आ चुके हैं। इनकी सबसे अधिक चर्चा में रहने वाला ऐतिहासिक धारावाहिक महाभारत था। इस धारावाहिक में इन्होंने दुर्योधन का किरदार निभाया था जिसे लोगों ने काफी ज्यादा प्यार दिया था। इसी धारावाहिक की वजह से पुनीत इस्सर को जेल की हवा खानी पड़ी थी।

ऐतिहासिक धारावाहिक की वजह से क्यों जाना पड़ा था जेल—

ऐतिहासिक टीवी शो की वजह से पुनीत इस्सर को जेल की हवा तक खाली पड़ी थी जी हा दोस्तो आप सही सुन रहे हैं। दुर्योधन का किरदार निभाने के चक्कर में पुनीत इस्सर को जेल की हवा खानी पड़ी थी।
महाभारत’ धारावाहिक साल 1988 में आया था और इसे खूब पसंद किया गया था। महाभारत में द्रौपदी के चीर हरण का सीन भी दिखाया गया था। द्रौपदी का रोल अभिनेत्री रूपा गांगुली ने निभाया था।

जब दुर्योधन बन पुनीत ने धारावाहिक में द्रौपदी का चीर हरण किया था तो उनके खिलाफ वाराणसी में केस हो गया था। उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो गया था। बाद में पता चला कि उस शख्स ने ऐसा इसलिए किया था ताकि वह चाहता था कि वह पुनीत इस्सर के साथ तस्वीरें खिंचवाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top