उर्फी जावेद की मिमिक्री कर लड़के ने मचाया सोशल मीडिया पर हल्ला

urfi javed mimicry

सोशल मीडिया एक ऐसा हब बन चुका है जहां कभी-कभी बेहद ही चौंकाने वाले वीडियो देखने को मिल जाते हैं। लोगों के मिमिक्री करना भी एक कला है, जो सबके बस की बात नहीं है लेकिन कुछ मिमिक्री के मामले में बेहद ही माहिर और शातिर होते हैं। जो हूबहू नकल कर लोगों को धोखा भी दे देते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला सोशल मीडिया पर इसमें एक लड़के ने ऊर्फी जावेद की नकल कर सबको हैरान परेशान कर दिया है। लड़के की एक्टिंग ऐसी है कि देखकर आपको खूब हंसी आएगी। यह लड़का कुछ समय में ही अपने वीडियो से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है‌ इस लड़के ने वीडियो बनाया और वीडियो क्लिप को एक साथ जोड़ कर सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसे देखकर आपके भी होश उड़ने वाले हैं।

उर्फी जावेद की बिक्री करता नजर आया लड़का

वायरल वीडियो में आप एक लड़के को देखेंगे जिसने मिमिक्री की है मशहूर एक्ट्रेस ऊर्फी जावेद का, जो सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फैशन सेंस और अपने ड्रेस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। लड़के ने भी उन्हीं की तरह अतरंगी कपड़े पहन कर उनके जैसी चाल चलते हुए एक्सप्रेशन भी कमाल कर दिया। कुछ गानों पर डांस भी किया आप बिना बताए ही उस लड़के की एक्टिंग और डांस समझ जाएंगे कि आखिर यह लड़का किसकी मिमिक्री कर रहा है। फिलहाल आप वीडियो में देंखेगे लड़का वीडियो के शुरुआत में एक ड्रेस पहनता है जिसके ऊपर नेट से पूरा बदन नजर आ रहा है। लड़का रैंप वॉक करता हुआ नजर भी आया तो बॉलीवुड के गाने पर झूमते नजर आया। ड्रेस के अकॉर्डिंग चलना और उसी के अकॉर्डिंग डांस करने का अंदाज देखकर आप खूब हंसने वाले है।

वीडियो के अगले क्लिप में आप देखेंगे लड़का साड़ी का लहंगा बनाता है और दुपट्टे का टॉप जिस पर वह अतरंगी चाल चलते हुए डांस करता है। ऐसे ही वीडियो क्लिप को जोड़कर अलग-अलग ड्रेस और अलग अलग अंदाज में लड़के ने काफी खूबसूरत मिमिक्री की है।

सोशल मीडिया पर लड़की का यह वीडियो छा गया है। जिसने अपनी अतरंगी अदा से लोगों का दिल जीत लिया है। इस वीडियो को यूट्यूब अकाउंट Tik toker reals shorts पर शेयर किया गया है। 19 लाख लोगों ने इस वीडियो को देखा है और हजारों से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद करने के साथ ही कमेंट सेक्शन में हंसने की इमोजी भी ड्राफ्ट की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top